आज प्रवासी भारतीयों के लिए खास कार्यक्रम; मॉरीशस के पीएम ने लेटे हनुमान मंदिर में पूजा की
कुंभ की भव्यता और दिव्यता को निहारने के लिए 55 देशाें के 3200 प्रवासी भारतीय गुरुवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह के नेतृत्व में प्रयागराज पहुंच गए हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ विशेष विमान से परिवार समेत पहुंचे। यहां उन्होंने लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रवासी भारतीय यहां लगभग 10 घंटे कुंभ मेला क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। सरकार कुंभ में देश की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से रूबरू करा रही है।
प्रवासी भारतीयों को सांस्कृतिक धरोहर दिखाने के लिए यहां अरैल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम, कला ग्राम, और शिल्पग्राम भी बसाया गया है। संस्कृति ग्राम में प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक काल तक की मानव सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी। कुंभ में प्रवासी भारतीयों को सभी राज्यों की सांस्कृतिक झलक और संस्कृति के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है।
आम श्रद्धालु आज संगम के घाटों पर स्नान-पूजन नहीं कर सकेंगे
संगम के घाटों पर गुरुवार को आम श्रद्धालु स्नान नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी, बड़े हनुमान मंदिर में भी आम श्रद्धालु दर्शन-पूजन नहीं कर पाएंगे। यहां सभी मेहमान स्नान और पूजन के बाद भ्रमण कर रहे हैं।
तीन ग्रुप्स में पहुंचेंगे कुंभ
प्रवासी भारतीय तीनों ग्रुप्स में यहां पहुंचे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट और सीओ के साथ कमांडो तैनात हैं। लगभग 2000 भारतवंशी इंद्रप्रस्थम सिटी में और अन्य प्रवासी भारतीय वैदिक टेंट सिटी, कुंभ विला और आगमन में ठहरे हैं। यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 200 सेवा मित्र प्रवासी भारतीयों का स्वागत किया।
प्रवासी भारतीयों के लिए स्पेशल ट्रेन
प्रवासी भारतीयों को प्रयागराज से दिल्ली ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। प्रवासी भारतीय 300 नावों से किला घाट आएंगे। यहां से वे अक्षयवट और हनुमान मंदिर जाएंगे।
वाराणसी में सम्मेलन में शामिल होने आए थे प्रवासी भारतीय
वाराणसी में 21 से 23 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 150 देशों के 5000 से ज्यादा प्रवासी भारतीय शामिल हुए। 24 जनवरी को प्रवासी भारतीयों का जत्था 60 वॉल्वो बसों से विंध्याचल होते हुए प्रयागराज पहुंच गया है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने पत्नी के साथ अक्षयवट में परिक्रमा की।
पिछले 4 सालों में सुरक्षाबलों ने 2018 में सबसे ज्यादा 257 आतंकी मार गिराए। एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने 2017 में 213, 2016 में 150 और 2015 में 108 आतंकी मारे थे। 2018 में सेना ने 142 आतंकियों को 31 अगस्त तक ही मार गिराया था। अगस्त-2018 में सबसे ज्यादा 25 आतंकी मारे गए थे।
न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि घाटी में अभी भी 300 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं। इनकी हरकतें सबसे ज्यादा दक्षिण कश्मीर में देखी गई हैं। सोशल मीडिया के जरिए ये लोग युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि एक-47 आतंकियों का सबसे पसंदीदा हथियार है।
राहुल ने यहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता हूं, जो बोलता हूं वही करता हूं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान का नाम लेकर झूठ बोलते हैं. राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी नफरत और क्रोध की भावना का चिन्ह हैं.

Comments
Post a Comment