100 रुपए के 10 नोट को 3 बार में भी नहीं गिन सका दूल्हा, दुल्हन ने बारात लौटा दी

पंडौल (बिहार). मधुबनी जिले के पंडौल गांव में एक दुल्हन ने दूल्हे के अशिक्षित होने पर शादी करने से इनकार कर दिया। उसने यह फैसला वरमाला होने के बाद लिया। लड़की के इस फैसले का गांव वालों ने स्वागत किया। वहीं, शादी में मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी हिम्मत की तारीफ कर अपने पढ़े-लिखे बेटे से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे लड़की ने मान लिया। 

यह पूरा मामला 13 मार्च का है। पंडौल प्रखंड के ब्रह्मोत्तरा गांव के लड़के की शादी रहिका प्रखंड के मोमीनपुर गांव की लड़की के साथ तय हुई थी। शादी के दिन तय कार्यक्रम के मुताबिक बारात पहुंची। इसके बाद वरमाला हुई। फिर मंडप में रस्म के दौरान दुल्हन की सहेलियां दूल्हे से बात कर रही थीं। तभी उन्हें दूल्हे के शिक्षित होने पर शक हुआ। सहेलियों ने उनसे कई सवाल पूछे। दूल्हा एक भी सवाल का जवाब सही नहीं दे पाया।

सौ-सौ के नोट गिनने को दिए
दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे को सौ-सौ के दस नोट गिनने को दिए, जिसे वह सही तरीके से गिन नहीं पाया। इस दौरान उसने तीन कोशिशें कीं। सभी में गिनती गलत की। इसके बाद उससे उसका नाम और गांव का नाम पूछा गया। फिर जिले का नाम पूछा गया तो उसने जवाब में पंडौल कहा। इन सारे सवालों के जवाब के बाद यह पता चला कि वह पढ़ा लिखा नहीं है। इसके बाद लड़की ने हिम्मत दिखाई और उसने शादी से इनकार कर दिया।

फिर पढ़े-लिखे लड़के से शादी की
दुल्हन के इस फैसले से सभी प्रभावित थे। बारात में मौजूद एक व्यक्ति ने भी तारीफ की और अपने बेटे से शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने कहा कि मेरा बेटा पढ़ा-लिखा है क्या आप उससे शादी करेंगी? लड़की वालों ने इस प्रस्ताव पर हामी भर दी।

मुंबई. महाराष्ट्र के हिंगोली में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शनिवार शाम ट्रैक पर खड़े होकर फोन पर पबजी खेल रहे थे, इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान नागेश गोरे (24), स्वप्निल अन्नापूर्णे (22) के तौर पर हुई है। दोनों युवक फोन पर गेम खेलने में मशगूल हो गए कि सामने से आ रही ट्रेन की आवाज भी उन्हें नहीं सुनाई दी और वे हैदराबाद-अजमेर एक्सप्रेस की चपेट मे आ गए।

क्या है पबजी?

पबजी एक ऑनलाइन गेम है। इसमें हिस्‍सा लेने वाले खिलाड़‍ियों को खुद को जिंदा रखने और गेम जीतने के लिए दूसरों को मारना पड़ता है। हिंसक प्रवृत्ति के इस खेल का असर छोटे बच्‍चों, किशोरों यहां तक कि वयस्कों को चपेट में ले रहा है।

मोमो और ब्लू-व्हेल गेम को भी किया गया बैन

कुछ ऐसा ही बैन बीते दिनों मोमो चैलेंज पर भी लगाया गया था, जो लोगों को खतरनाक चैलेंज की सीरीज पूरा करने के लिए प्रेरित करता था। कुछ दिनों पहले बांद्रा, मुंबई के रहने वाले 11 साल के एक बच्चे ने ऑनलाइन गेम पबजी पर बैन लगाने के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी थी। इससे पहले इसी तरह के एक गेम ब्लू व्हेल को भी बैन किया गया था। दुनिया भर से इस गेम के चलते आत्महत्या के कई मामले सामने आए थे।

Comments

Popular posts from this blog

Любовь Соболь и ее адвокат устроили скандал на заседании Центризбиркома

فإن هذا ليس الوقت المناسب لبكين لتقف

电玩游戏:它不只是帮你度过居家隔离期的娱乐