Posts

Showing posts from January, 2019

आज प्रवासी भारतीयों के लिए खास कार्यक्रम; मॉरीशस के पीएम ने लेटे हनुमान मंदिर में पूजा की

कुंभ की भव्यता और दिव्यता को निहारने के लिए 55 देशाें के 3200 प्रवासी भारतीय गुरुवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह के नेतृत्व में प्रयागराज पहुंच गए हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ विशेष विमान से परिवार समेत पहुंचे। यहां उन्होंने लेटे हनुमान मंदिर में पूजा -अर्चना की। प्रवासी भारतीय यहां लगभग 10 घंटे कुंभ मेला क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। सरकार कुंभ में देश की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से रूबरू करा रही है। प्रवासी भारतीयों को सांस्कृतिक धरोहर दिखाने के लिए यहां अरैल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम, कला ग्राम, और शिल्पग्राम भी बसाया गया है। संस्कृति ग्राम में प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक काल तक की मानव सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी। कुंभ में प्रवासी भारतीयों को सभी राज्यों की सांस्कृतिक झलक और संस्कृति के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। आम श्रद्धालु आज संगम के घाटों पर स्नान-पूजन नहीं कर सकेंगे संगम के घाटों पर गुरुवार को आम श्रद्धालु स्नान नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी, बड़े हनुमान मंदिर में भी आम श्रद्धालु दर्शन-पूजन नहीं कर ...

सुप्रीम कोर्ट अंतरिम प्रमुख की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार

सुप्रीम कोर्ट एम नागेश्वर राव को अंतरिम सीबी आई प्रमुख बनाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। यह सुनवाई अगले सप्ताह होगी। एनजीओ कॉमन कॉज और आरटीआई कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज ने यह याचिका लगाई है। सीबीआई के नए निदेशक की नियुक्ति होने तक सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक राव को 10 जनवरी को अंतरिम प्रमुख का प्रभार सौंपा गया था। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की थी मांग न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एनएल राव और जस्टिस एसके कौल की बेंच के सामने बुधवार को यह मामला रखा गया। याचिकाकर्ताओं के वकील प्रशांत भूषण ने बेंच से इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई करने का अनुरोध किया। हालांकि, चीफ जस्टिस ने कहा- शुक्रवार को तो सुनवाई बिल्कुल संभव नहीं है, यह अगले हफ्ते की जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त चयन समिति ने 10 जनवरी को आलोक वर्मा को सीबीआई चीफ के पद से हटा दिया था। वर्मा पर भ्रष्टाचार और कर्तव्य की उपेक्षा के आरोप थे। 1979 की बैच के आईपीएस अफसर वर्मा को सिविल डिफेंस, फायर सर्विसेस और होम गार्...

रातोरात हटाए गए थे CBI डायरेक्टर आलोक वर्मा, 76 दिन बाद हुए बहाल

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक पद पर आलोक वर्मा को फिर से बहाल कर दिया गया है. देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में काफी समय से चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तगड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने सीवीसी के फैसले को पलटते हुए आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का फैसला रद्द कर दिया. इसके साथ ही अब 76 दिन बाद आलोक वर्मा फिर सीबीआई के चीफ बन गए हैं. गौरतलब है कि पिछले साल 23 अक्तूबर को रातोरात रैपिड फायर एक्शन के तौर पर CVC और DoPT ने तीन आदेश जारी किए. आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेजने के साथ सीबीआई के संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक नियुक्त किया गया था. छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा ने केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. सीबीआई के निदेशक आलोक कुमार वर्मा और ब्यूरो के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच छिड़ी जंग सार्वजनिक होने के बाद केंद्र सरकार ने दोनों अधिकारियों को उनके अधिकारों से वंचित कर अवकाश पर भेजने का निर्णय किया था. दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार ...