अशोक गहलोत को तीसरी बार कमान, पायलट बने डिप्टी CM
विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सोमवार को अशोक गहलोत ने तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. गहलोत के अलावा उनके सहयोगी सचिन पायलट ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस ऐतिहासिक मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विपक्षी नेता भी मंच पर साथ नजर आए. सोमवार सुबह करीब 11 बजे अशोक गहलोत ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई. गहलोत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस दौरान वह अपने पिता और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के चिर-परिचित अंदाज में लाल पगड़ी पहने नजर आए. मंच पर विपक्षी एकजुटता अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में 2019 आम चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकजुटता की तस्वीर भी नजर आई. गैर-बीजेपी दलों के नेताओं में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी नेता शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव , झामुमो के हेमंत सोरेन और जनता दल सेकु...