कन्फ्यूजन या साजिश? 'जासूसी कांड' से कैसे हुई CBI, IB और दिल्ली पुलिस की किरकिरी
आई कार्ड मिलने के बावजूद दिल्ली पुलिस को यह पता लगाने में सुबह से दोपहर हो जाती है कि छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक के घर के बाहर से पकड़े गए 4 लोग हैं कौन ? छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के घर के बाहर से गुरुवार को हिरासत में लिए गए 4 लोगों को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कबूलनामे के बाद रिहा कर दिया गया . आईबी ने स्वीकार किया है ये चारों उसके ही अधिकारी हैं और रूटीन गश्त पर थे. पकड़ने, पुलिस को सौंपने और रिहा करने की कहानी ने केंद्र सरकार की तीन बड़ी एजेंसियों की किरकिरी करा दी है. आईबी के साथ ही सीबीआई और दिल्ली पुलिस का रवैया सवालों के घेरे में है कि आखिर इतना ड्रामा क्यों किया गया. आईबी पर कई सवाल आईबी अधिकारियों का कहना है कि उनके चारों अधिकारी रूटीन गश्त पर थे और वीआईपी इलाके में इस तरह की गश्त होती रहती है. कभी-कभी प्रवर्तन अधिकारियों को इसकी जानकारी रहती है, कभी नहीं भी रहती है. इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि अगर रूटीन गश्त थी तो आलोक वर्मा के घर के आसपास इस तरह से जाने की क्या जरूरत थी. वर्मा के घर तैनात सुरक्षाकर्मी ने बताया कि जब चारों लोगों से कुछ...